{"_id":"654e08ff1d37109bcc00ce56","slug":"engineering-college-will-adopt-six-primary-and-inter-colleges-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-3125-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: इंजीनियरिंग कॉलेज छह प्राथमिक और इंटर कॉलेज को लेगा गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: इंजीनियरिंग कॉलेज छह प्राथमिक और इंटर कॉलेज को लेगा गोद
Fri, 10 Nov 2023 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 10 Nov 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर ने समीपवर्ती छह राजकीय प्राथमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज को गोद लेने का निर्णय लिया है। कॉलेज में अध्ययनरत भावी इंजीनियर इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से रूबरू कराएंगे। छात्रों को कॉलेज का भ्रमण भी कराया जाएगा और उन्हें लैब में रखे उपकरणों की जानकारी दी जाएगी।
कॉलेज के नवनियुक्त निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से क्षेत्र के समीपवर्ती प्राथमिक और इंटर स्तर के कुल छह विद्यालयों को गोद लिया जाएगा। कॉलेज में अध्ययनरत छात्र संबंधित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा की जानकारी देंगे। ताकि छात्रों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दिलचस्पी बढ़े और इसमें कॅरिअर संवार सके। आगामी दिसंबर माह में इस पर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोपेश्वर कॉलेज में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशालाएं हैं। यहां स्मार्ट कक्षाओं का संचालन भी किया जाता है। संवाद