फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Energy Corporation changed 40 poles in Karnaprayag, lopping continues

Chamoli News: ऊर्जा निगम ने कर्णप्रयाग में बदले 40 पोल, लॉपिंग जारी

Wed, 03 Jul 2024 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 03 Jul 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation changed 40 poles in Karnaprayag, lopping continues
कर्णप्रयाग। बरसात में बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ऊर्जा निगम इन दिनों जुटा हुआ है। ग्रामीण और नगर में निगम ने करीब 40 पोल बदल दिए हैं जबकि बीस से अधिक पोल और बदले जाने हैं। झूलते तारों को कसा जा रहा है और लॉपिंग का काम जारी है। ब्लॉक के कपीरी के बणसोली, किमोली, कुनेथ, ग्वाड़, कनखुल, जस्यारा, कंडारा, फलोटा, सुमल्टा सहित कई गांवों में बिजली समस्या रहती है। यहां फॉल्ट आने पर कई दिनों तक बिजली गुल हो जाती है। तल्ला दशोली के मैखुरा, सिलंगी, उल्फाड़ा, घरकूड़ी, स्वर्का, धलकांचुला, चोपड्यूं आदि गांवों में बरसात में बिजली की समस्या बनती है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मुनीश कुमार के अनुसार नगर और ग्रामीण क्षेत्र में 40 खंभे बदले जा चुके हैं। अन्य कार्य भी जारी हैं। संवाद
विज्ञापन


खतरे की जद में बिजली के कई खंभे
कर्णप्रयाग। नगर में बिजली की एलटी लाइनों के कई खंभे भूस्खलन प्रभावित जोन में हैं तो कई तिरछे होने से खतरे का कारण बने हैं। कनखुल स्टैंड और मुख्य बाजार में ग्वालदम अड्डे पर बिजली के खंभे तिरछे हो गए हैं जबकि नैनीताल हाईवे और अपर बाजार रोड पर दो से अधिक खंभे भूस्खलन जोन में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed