फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Encroachment removed in the presence of police force

पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण

Tue, 09 Jul 2019 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in the presence of police force
लोनिवि और एनएच की सड़कों के किनारे किया गया अतिक्रमण जिला प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्त कराया। पुलिस बल की मौजूदगी में मंदिर मार्ग, पेट्रोल पंप रोड, अस्पताल रोड और पोस्ट ऑफिस रोड के किनारे से प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

प्रशासन को लंबे समय से नगर की सड़कों पर अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। व्यापार संघ के साथ ही लोनिवि और एनएच ने भी शिकायत की थी कि नगर में सड़क किनारे कई लोगों की ओर से जगह-जगह ठेलियां स्थापित कर उन्हें किराए पर दिया जा रहा था जिससे बार-बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। मंगलवार को चमोली एसडीएम बुसरा अंसारी, नगर पालिका के अधिशासी अभियंता अनिल पंत, सभासद नवल भट्ट के नेतृत्व में नगर पालिका, तहसील और व्यापार संघ की संयुक्त टीम ने अस्थायी निर्माण चिह्नित कर उसे ध्वस्त कराया। पोस्ट ऑफिस रोड पर सबसे अधिक अतिक्रमण किया गया था। पेट्रोल पंप रोड पर भी दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी निर्माण को हटाया गया। टीम ने सड़क किनारे लगी नौ ठेलियों को भी हटाया। टीम ने कई लोगों को सड़क तक दुकान न फैलाने की हिदायत दी गई। एसडीएम बुसरा अंसारी ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के आसपास हुए अतिक्रमण को भी चिह्नित कर उसे हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

होटल व्यवसायी का दस हजार का चालान
अतिक्रमण हटाने के दौरान इंद्रा मार्केट में नगर पालिका के प्रतीक्षालय में जनरेटर रखने पर एसडीएम बुसरा अंसारी ने संबंधित होटल व्यवसायी का दस हजार रुपये का चालान किया। उन्होंने तत्काल ही नगर पालिका के प्रतीक्षालय से जनरेटर हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed