फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Employees will start agitation again for restoration of old pension

Chamoli News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी फिर शुरू करेंगे आंदोलन

Sun, 11 Aug 2024 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 11 Aug 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Employees will start agitation again for restoration of old pension
गोपेश्वर में हुई राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की बैठक
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों में अध्यक्ष भी नियुक्त किए
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी एक बार फिर से मुखर हो गए हैं। यहां आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को अनदेखा करने पर आक्रोश जताया और जल्द एक विशाल रैली निकालने का निर्णय लिया। इस दौरान तीन ब्लॉकों में अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए।

रविवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की गोपेश्वर में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह फरस्वाण ने कहा कि जल्द मांग को लेकर जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जिला महामंत्री सतीश कुमार ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए अभिशाप है। इसे बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू होनी चाहिए। जिला संरक्षक डॉ. बृजमोहन सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए जिस स्तर पर संघर्ष करना पड़े वे पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में दशोली ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चंद्र नेगी, नंदानगर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष रावत व कर्णप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष पद पर बृजमोहन सौरियाल को नियुक्त किया गया। जल्द जिला मुख्यालय में बैठक बुलाकर कार्यकारिणी का विस्तार करने की बात कही गई। इस दौरान जगत सिंह फरस्वाण, दिनेश चंद्र नेगी, आशीष रावत और बृजमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed