{"_id":"67164c8bfeed7eddc9025e90","slug":"emotional-tribute-paid-to-martyred-police-personnel-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108750-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बलिदानी पुलिस जवानों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बलिदानी पुलिस जवानों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Mon, 21 Oct 2024 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 21 Oct 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। देश सेवा के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस जवानों को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एसपी सर्वेश पंवार ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों का भावपूर्ण स्मरण किया। इसके अलावा सभी थाना व चौकियों में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।
देश में हर साल 21 अक्तूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। सोमवार को पुलिस लाइन आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने कहा कि यह दिन उन जवानों की याद दिलाता है जिन्होंने समाज की सुरक्षा के दौरान अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनंद सिंह रावत, निरीक्षक अभिसूचना इकाई चमोली सचिन चौहान, सहायक अभियोजन अधिकारी मनमोहन सिंह, थानाध्यक्ष गोपेश्वर कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे। वहीं रुद्रप्रयाग में पुलिस लाइन रतूड़ा में एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे व अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों ने बलिदानी पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसपी ने कहा कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पेट्रोलिंग पार्टी के तीन अधिकारियों को भारत-तिब्बत सीमा पर चीनी सैनिकों ने अपनी हिरासत में ले लिया था। वहीं सीआरपीएफ की टीम पर चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान बलिदान हो गए और सात जवान घायल हुए थे। इसके साथ ही एक सितंबर से 31 अगस्त 2024 को देश में 216 पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों व कर्मियों ने बलिदान दिया है। उत्तराखंड के चार जवान भी इसमें शामिल हैं। इस दौरान उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई।