फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Electricity will soon be available in 78 sections of Chamoli

चमोली के 78 तोकों में जल्द पहुंचेगी बिजली

Thu, 16 Jan 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity will soon be available in 78 sections of Chamoli
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना में विद्युतीकरण से छूटे 78 तोकों में मई माह तक बिजली पहुंच जाएगी। जिले के 620 तोकों में से 542 में विद्युतीकरण किया जा चुका है। शेष 78 तोक वह हैं जहां अभी बर्फबारी है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सांसद ने केंद्र पोषित योजनाओं में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सांसद ने जिले में दोने पत्तल को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने फसल बीमा योजना से अधिकाधिक किसानों को जोड़ने, कौशल विकास केंद्रों से अधिकाधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। समेकित बाल विकास योजना की समीक्षा में डीपीओ को निर्देश दिए कि शून्य पंजीकृत बच्चों वाली आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित करें। उन्होंने ऊर्जा निगम को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में बिजली सप्लाई जल्द दुरुस्त करने को कहा। इस दौरान तीरथ सिंह रावत ने जिला मुख्यालय में बदरीनाथ वन प्रभाग की ओर से नव निर्मित प्रशिक्षण केंद्र एवं प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण भी किया। बैठक में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, गोपेश्वर नगर पंचायत सुरेंद्र लाल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र देने का मुद्दा संसद में उठाएंगे
गोपेश्वर। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए लोगों को ब्लाक मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों को पूर्व की भांति जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का अधिकार दिए जाने को लेकर संसद में यह मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ में बदहाल संचार सेवा और अनियमित बिजली सप्लाई के कारण लोगों को समय पर प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। संसद सत्र के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से संसद में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड परियोजना से जोशीमठ नगर को भी जोड़ा जाएगा। हेलंग से मारवाड़ी और हेलंग-जोशीमठ-मारवाड़ी सड़क ऑल वेदर रोड के तहत निर्मित होगी। हेलंग-मारवाड़ी सड़क सेना के लिए बनाई जा रही है। सांसद ने कहा कि सीएए को जनता ने स्वीकार कर लिया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, पोखरी के नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, महावीर रावत, देवेंद्र सिंह नेगी, विजय सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed