{"_id":"67c9ad9b9a1c87f6e0040518","slug":"electricity-supply-disrupted-in-pulna-village-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-111154-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पुलना गांव में बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पुलना गांव में बिजली आपूर्ति ठप
Thu, 06 Mar 2025 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 06 Mar 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि अस्थायी पुल तैयार करने में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। गोविंदघाट में बुधवार को पहाड़ी टूटने से पुलना क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित है। बिना बिजली के ग्रामीणों को कई दिक्कतें हो रही हैं। वहीं ग्रामीणों की आवाजाही के लिए लोनिवि की ओर से अस्थायी पुल तैयार किया जा रहा है। जल्द पुल का काम पूरा हो जाएगा।
बुधवार को गोविंदघाट में पहाड़ से चट्टान टूटने से अलकनंदा नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया था जिससे पुलना के ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई। साथ ही गांव की बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पुलना गांव के लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। पुलना की महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमती चौहान ने बताया कि गांव में बिजली और संचार सेवा न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से रात के समय जानवरों के आने का डर बना रहता है। वहीं उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि ग्रामीणों की आवाजाही के लिए लोनिवि की ओर से अस्थायी पुल तैयार किया जा रहा है। ग्रामीणों को आपातस्थिति के लिए सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराया गया है। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की ओर से लाइन को ठीक किया जा रहा है। जल्द से जल्द सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
-- -- इंसेट
बदरीनाथ क्षेत्र की लाइन भी ठप
- वहीं लामबगड़ से आगे बदरीनाथ की बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त है। इससे बदरीनाथ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। हालांकि बदरीनाथ के कपाट बंद होने से वहां इस समय आम लोगों की आवाजाही नहीं होती है लेकिन बदरीनाथ में बीकेटीसी के कर्मचारी, सेना और आईटीबीपी के जवान तैनात रहते हैं।