फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   electricity prolblem in tharali.

एक सप्ताह में दस घंटे टिकी बिजली

Tue, 31 May 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (थराली)
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (थराली) Updated Tue, 31 May 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
electricity prolblem in tharali.
बिजली - फोटो : demo pic

पिंडर घाटी के तीनों विकासखंडों की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। हालात यह है कि आए दिन बिजली गुल हो रही है और निगम संसाधनों की कमी की चलते समय पर बिजली बहाल नहीं कर पा रहा है। ऐसे में पिछले एक सप्ताह में घाटी में महज 10 घंटे ही बिजली बहाल रही।

विज्ञापन


घाटी में नारायणबगड़ और देवाल दो बिजलीघर हैं। जहां से नारायणबगड़, थराली और देवाल तीनों विकासखंडों की 150 से अधिक ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन आए दिन 33 और 11 केवी की लाइनों में फाल्ट के चलते घाटी की बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है।
विज्ञापन


नारायणबगड़ के सामाजिक कार्यकर्ता जयवीर कंडारी का कहना है कि वर्ष 2014 में हुए हिमपात के दौरान भी घाटी में बिजली आपूर्ति महीनों ठप रही। इस दौरान किमोली, लेगुना सहित आस पास के ग्रामीणों ने खुद ही लाइनों की मरम्मत की, लेकिन वैकल्पिक रूप से तैयार की गई लाइनों को निगम आज तक दुरुस्त नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात यह है कि रविवार दोपहर को गुल हुई बिजली करीब 28 घंटे बाद सोमवार शाम चार बजे बहाल हुई। इधर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा डिवीजन के तीन सबस्टेशनों में महज एक एसडीओ है। जबकि 8 जेई के पदों पर केवल तीन की तैनाती है। यही नहीं पिंडर घाटी में 8 महिला लाइनमैन की तैनाती है। ऐसे में जंगलों में लाइनों की मरम्मत जैसे कामों में समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed