{"_id":"5748779d4f1c1b440769110a","slug":"electricity-prolblem-in-chamoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे देकर करवाना पड़ रहा फोन चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे देकर करवाना पड़ रहा फोन चार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 27 May 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधड़ से सोमवार शाम गुल हुई बिजली पिंडरघाटी में शुक्रवार तक भी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई। तेज आंधी से पिंडर घाटी के नारायणबगड़, थराली और देवाल विकासखंडों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। लोग बेताब हैं कि कब बिजली आए, कब मोबाइल फोन चार्ज होगा और कब अपनों की कुशल क्षेम पूछेंगे। कुछ लोग गांवों से 40 किमी दूर थराली और अन्य बाजारों आकर 20 से 50 रुपये में मोबाइल चार्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
रूईसाण, डुंग्री, कोलपुड़ी, गेरूड़, घुंघुटी आदि गांवों के लोग दो सौ रुपये किराया देकर मोबाइल चार्ज करने थराली और देवाल आ रहे हैं। धारवारम की सुनीता देवी अपनों की कुशल क्षेम पूछने के लिए मोबाइल चार्ज करने थराली आई।
विज्ञापन
थराली-घाट मोटर मार्ग केरा में क्षतिग्रस्त होने से दो बार वाहन बदलने से किराया भी मंहगा हो गया है। रूईसाण के मोहन सिंह का कहना है कि केवल मोबाइल चार्ज करने के लिए एक दिन पूरा बरबाद होने के साथ ही दो सौ रुपया किराया सौ रुपये खाना आदि पूरे पांच सौ रुपये खर्च होते हैं। वह भी केवल एक घंटा मोबाइल चार्ज जो एक दिन में ही खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
देवाल की विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई है। जबकि थराली और नारायणबगड़ में जल्द की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दो दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा