फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Electrical wires swinging in villages, low voltage problem

गांवों में झूल रहे बिजली के तार, लो वोल्टेज की समस्या

Fri, 17 Jan 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Electrical wires swinging in villages, low voltage problem
ब्लाक के नौटी गांव में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बिजली के झूलते तारों की समस्या प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, गैस वितरण, मनरेगा व सड़क का मुआवजा न मिलने संबंधी शिकायतें रखीं। इस दौरान 57 शिकायतें दर्ज कीं, जिनमें 26 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने अधिकारियों को बाकी शिकायतों के जल्द निस्तारण के आदेश दिए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण के बाद 14 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र भी निर्गत किए।
विज्ञापन

शिविर में नौटी, तौली, छांतोली, कल्याड़ी, डुंगरी, कनोठ, जसपुर, गैरोली, पुडियाणी और धानई आदि गांवों के लोगों ने कहा कि क्षेत्र में लो वोल्टेज और घरों के ऊपर से बिजली की तार झूल रहे हैं, जिससे खतरा बना है। पीएम किसान योजना के तहत क्षेत्र के लोगों के छूटने, आधार कार्ड बनाने में दिक्कतें हो रही हैं। ग्राम प्रधान पुडियाणी ने बिजली के झूलते तारों से गांव में बना खतरे, ग्राम छांतोली में बिजली लाइन का सुधारीकरण, नौटी के खागे तोक में लो वोल्टेज की समस्या और द्वारिका प्रसाद श्याम ने घर के ऊपर से बिजली के तार शिफ्ट कराने की गुहार लगाई। सीमा देवी, सुमन कुमार, सुनील, कुंदी लाल, नरेंद्र लाल आदि ने आवास तथा भोलानंद ने गोशाला सुधार की मांग की, जिस पर डीएम ने बीडीओ को सर्वे कर मानकों के अनुसार पात्र लाभार्थियों का चयन करने को कहा। शिविर में सिमली-श्लेश्वर मोटर मार्ग तथा कनूठ-गैरोली मोटर मार्ग का सर्वे होने के बावजूद निर्माण शुरू न होने की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को लंबित सड़कों के निर्माण के लिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने नौटी-छांतोली मार्ग के प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने, जूहा पुडियाणी में शिक्षकों की तैनाती, प्रावि नौटी भवन की मरम्मत के निर्देश दिए। शिविर में प्रमुख कर्णप्रयाग चंद्रेश्वरी देवी, क्षेपं सदस्य निधि देवी, सीडीओ हंसादत्त पांडे, सीएमओ डा. केके सिंह, एसडीएम केएस नेगी, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed