फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Elections for trade union units will be held by March

Chamoli News: व्यापार मंडल इकाइयों का मार्च तक हो जाएगा चुनाव

Mon, 10 Feb 2025 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 10 Feb 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Elections for trade union units will be held by March
जिला व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। लंगासू में आयोजित जिला व्यापार मंडल की बैठक में ऑनलाइन कारोबार से व्यापारियों के सामने बढ़ती आर्थिक मंदी को लेकर मंथन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि जिले में जिन व्यापार मंडल इकाइयों का कार्यकाल पूरा हो चुका है उनका चुनाव मार्च माह तक करा दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद मैखुरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि बिना अनुमति या कार्यरत अध्यक्ष के इस्तीफे के बिना हुए चुनावों को भी मान्य नहीं माना जाएगा। साथ ही फड़, फेरी वाले व्यापारियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए शासन-प्रशासन से वार्ता की जाएगी। निर्णय लिया गया कि कम दूरी वाले छोटे व्यापार मंडलों का एकीकरण किया जाएगा। साथ ही दूरी अधिक होने पर अलग व्यापार मंडल गठित किए जाएंगे। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन मार्केटिंग से आज खुदरा व्यापारी सबसे अधिक परेशान हैं। बैठक में व्यापारी की सामान्य मौत पर भी बीमा देने, अफसरों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाने के साथ ही चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव भी पारित किए गए। जिला महामंत्री सुनील पंवार के संचालन में प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, जिला प्रभारी माधव सेमवाल, प्रदेश मंत्री दिगपाल नेगी, प्रदेश संगठन मंत्री अतुल शाह, प्रदेश प्रवक्ता टीका प्रसाद मैखुरी आदि ने विचार रखे। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, संरक्षक विजय प्रसाद डिमरी, चक्रधर खंडूड़ी और जिला कोषाध्यक्ष राकेश मैठाणी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed