फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Eighty million people dedicated to the bridge

आठ करोड़ का पुल जनता को समर्पित

Mon, 17 Oct 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Mon, 17 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Eighty million people dedicated to the bridge
Motor bridge releasing CM - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे और नैनीताल हाईवे को जोड़ने के लिए आठ करोड़ का पुल सोमवार को सीएम हरीश रावत ने जनता के लिए समर्पित किया। इसके साथ ही सड़क और स्कूल का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन


इस दौरान आयोजित समारोह में सीएम ने कहा कि वैटनरी कालेज निर्माण के लिए 500 करोड़ की धनराशि चाहिए, लेकिन अभी वैटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने प्रदेश सरकार को कालेज निर्माण की स्वीकृति नहीं दी गई। स्वीकृति मिलने के बाद गौचर और चंपावत में वैटनरी कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। सीएम ने कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन


समारोह में सीएम ने भाजपा की केंद्र सरकार को भी घेरा साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भी सहयोग की अपील की। सीएम ने कहा कि इस साल एक हजार सड़कों के निर्माण के साथ ही 30 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि प्रदेश में विरोध की नहीं बल्कि रचनात्मक राजनीति होनी चाहिए। विधानसभा में पिछले साढ़े चार सालों के कार्यकाल में जितने कार्य हुए उतने पिछले 22 सालों में नहीं हो पाए हैं।

समारोह को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, नगर अध्यक्ष हरीश सती, प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, प्रदेश सचिव वीरेंद्र मिंगवाल, राजेश्वरी नेगी, महेश खंडूड़ी, सांसद प्रतिनिधि राजा चौहान, पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला, प्रमुख राधा देवी, राजेंद्र सगोई, छात्र संघ अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह, सुनील चमोली, प्रधान संघ के अध्यक्ष खिलदेव रावत, पुष्कर रावत और व्यापार संघ अध्यक्ष कुशल बिष्ट आदि मौजूद थे। संचालन दिनेश थपलियाल ने किया।             



इन योजनाओं का किया शिलान्यास            
1- 33.60 लाख की उज्जवलपुर-सेम-धारकोट मोटर मार्ग            
2- 50.32 लाख की रामबोरी से सेम सड़क निर्माण।            
3- 118 लाख की बगोली-जेंटाकोटी-ग्वालखेत-बेनीताल सड़क निर्माण।            
4- 41.72लाख की बैरफाला-कांडा मोटर मार्ग का विस्तारीकरण।            
5- 59 लाख की उज्जवलपुर-कंडवाल गांव मोटर मार्ग का निर्माण।            
6- 94.40लाख से बैनीताल मोटर मार्ग का जंगलचट्टी तक विस्तारीकरण।            
7- 588.36लाख से आईटीआई से सुभाषनगर झूला पुल निर्माण।            

इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण            
1- 5.500 लाख से उमट्टा-मौणा मोटर मार्ग का सुधारीकरण।            
2- 807.73 लाख से पिंडर नदी पर डेढ़ लाइन का मोटर पुल।            
3- राजकीय आदर्श विद्यालय नैनीसैंण और राजकीय आदर्श विद्यालय कर्णप्रयाग का लोकार्पण।

सब्जी मार्केट रहा बंद
कर्णप्रयाग। मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सब्जी मार्केट पूरी तरह बंद रखा गया। यही नहीं मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान पंचपुलिया से मुख्य बाजार को जाने वाला यातायात भी बंद रखा गया। करीब साढ़े तीन बजे सीएम के जाने के बाद यातायात खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed