फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Due to the efforts of a single teacher, better education is being achieved, DIET honored him.

Chamoli News: अकेले शिक्षक के प्रयास से हो रही बेहतर पढ़ाई, डायट ने किया सम्मानित

Mon, 03 Feb 2025 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 03 Feb 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Due to the efforts of a single teacher, better education is being achieved, DIET honored him.
फोटो
विज्ञापन

देवाल के दूरस्थ हाईस्कूल बलाण में कार्यरत हैं शिक्षक गोविंद राम पोखरियाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। देवाल ब्लॉक के दूरस्थ विद्यालय बलाण में तैनात शिक्षक एक ओर जहां चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रधानाध्यापक तक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं वहीं बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं। इस कारण स्कूल का बीते तीन वर्षों से हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत आ रहा है। यही नहीं यहां की एक मेधावी छात्रा को मुख्यमंत्री भारत भ्रमण के लिए भी चयनित किया गया है। जबकि सात अन्य छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति मिल रही है। यह बेहतर कार्य करने पर डायट ने शिक्षक गोविंद राम को उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा है।

हाईस्कूल बलाण में वर्तमान में 71 छात्र-छात्राएं हैं। कर्मचारी के नाम पर दो स्थायी और एक अतिथि शिक्षक है। इनमें से एक अंग्रेजी के शिक्षक गोविंद राम के पास स्कूल की चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक तक की जिम्मेदारी है। गोविंद राम ने बताया कि वर्ष 2018 में यहां छात्र संख्या 60 थी जो अब 71 हो गई है। छात्र-छात्राएं भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षक के बेहतर प्रयासों को देखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली ने गोविंद राम पोखरियाल को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से नवाजा। डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि यह पुरस्कार उन लोगों के लिए एक सम्मान है जो विकट परिस्थितियों के बावजूद ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed