{"_id":"08a0916a276d46db0ed707d194bca2d5","slug":"drinking-water-plan-approved-for-seven-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात गांवों के लिए पेयजल योजना स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात गांवों के लिए पेयजल योजना स्वीकृत
ब्यूरो/अमर उजाला,
Updated Wed, 20 Jan 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के पेयजल निर्माण योजना को स्वीकृति देनेे से आदिबदरी के नगली और ढ़मकर ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को अब पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। एक सप्ताह पूर्व पेयजल निगम को इसके लिए अनुमति दे दी गई है। योजना से दोनो ग्राम पंचायतों के सात गांवों की तीन हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
बुुधवार को ढ़मकर गांव में आयोजित बैठक में योजना को स्वीकृति मिलने से उत्साहित ग्रामीणों ने विधायक डॉ. एपी मैैखुरी का आभार व्यक्त करते हुए निगम से योजना पर जल्द काम शुरू करने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर ढ़मकर के ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह भंडारी ने कहा कि गांवों के लिए 1962 में पेयजल योजना का निर्माण दूधातोली पहाड़ी से किया गया था। योजना जर्जर होने के चलते वर्ष 2004 में यहां नई योजना का निर्माण किया गया। लेकिन पुराने पेयजल स्रोत को ही टेप कर विभाग ने इतिश्री कर दी। ऐसे में लोग गदेरों और प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर थे। वहीं निगम के अधिशासी अभियंता आरसी मिश्रा ने कहा कि पेयजल योजना को 25 लाख की स्वीकृति मिली है। जल्द ही योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में महिला मंगल दल अध्यक्ष मंजुला देवी, सरपंच मदन सिंह रावत, युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रताप सिंह, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद थे।