फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water lines and tanks broken, supply will be a big challenge in travel

Chamoli News: पेयजल लाइनें और टंकियां टूटीं, यात्रा में आपूर्ति होगी बड़ी चुनौती

Wed, 19 Apr 2023 08:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Drinking water lines and tanks broken, supply will be a big challenge in travel
इस बार चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम में पेयजल सप्लाई प्रशासन के सम्मुख बड़ी चुनौती रहेगी। बदरीनाथ मास्टर प्लान महायोजना के तहत धाम में जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसमें पेयजल लाइनों को नुकसान हुआ है। होटल, धर्मशाला और सार्वजनिक पेयजल टंकियों की लाइन भी तहस-नहस पड़ी है। अब बदरीनाथ यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन का समय बचा है। ऐसे में यहां पेयजल की व्यवस्था बनाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में यात्राकाल में प्रतिदिन 12 से 15 हजार तीर्थयात्री पहुंचते हैं जबकि यहां लगभग 4000 स्थानीय लोग हैं। धाम में चरणपादुका पेयजल स्रोत से 3 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है। इस बार महायोजना के तहत कई दुकानें और सरकारी भवनों का ध्वस्तीकरण किया गया जबकि बदरीनाथ बाजार साइड अराइवल प्लाजा व अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं जिससे जगह-जगह पानी की लाइनें टूटी हैं। कई होटल व्यवसायी धाम में पहुंच गए हैं लेकिन पानी की सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है। पुलिस कोतवाली में भी पानी नहीं है। पुलिस के जवान प्राकृतिक स्रोत से ही पानी की सप्लाई कर रहे हैं। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना है कि बदरीनाथ धाम में संस्थान की टीम पेयजल लाइनों के सुधारीकरण कार्य में लगी है। 20 अप्रैल के बाद पेयजल लाइनों पर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। यात्रा के दौरान धाम में एक टैंकर भी मुहैया कराया जाएगा। तीर्थयात्रियों को पानी के लिए परेशानी नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed