{"_id":"62f52299238c3a5e0d27aa99","slug":"drinking-water-line-broken-hundred-families-are-facing-problems-gopeshwar-news-drn419755021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेयजल योजना पर नहीं हो रही पेयजल की नियमित सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेयजल योजना पर नहीं हो रही पेयजल की नियमित सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशोली ब्लॉक के कौंज-पोथनी गांव में सप्लाई हो रहे कौंज-पोथनी पेयजल योजना की लाइन पुरानी होने से जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से सौ परिवार पेयजल संकट झेल रहे हैं। ग्रामीणों को गांव से दो किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत पेयजल लाइन तो बिछाई गई लेकिन इस पर अभी तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है।
ग्राम पंचायत कौंज-पोथनी में सौ से अधिक परिवार हैं। गांव में जल संस्थान की पुरानी लाइन बिछी है लेकिन रख-रखाव के अभाव में लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त है जिससे यहां पानी का संकट बना रहता है। महिला मंगल दल अध्यक्ष कमला देवी, वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार और देवेंद्र का कहना है कि ग्रामीण अपने घर के जरूरी काम छोड़कर पानी ढोने में ही लगे रहते हैं। कई बार ग्राम प्रधान के माध्यम से जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों से गांव में पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी है। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता हरदेव ने बताया कि गांव में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करवाया जा रहा है। आपदा के कारण जगह-जगह पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है जिसे ठीक करवाया जा रहा है।