फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking Water Crisis in Banuli village by leakage in tank

बानूड़ी और डिम्मर गांवों मे पेयजल टेंक और फील्टर लगाने की मांग

Fri, 12 Jul 2019 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Drinking Water Crisis in Banuli village by leakage in tank
देवाल/कर्णप्रयाग। देवाल के बानुड़ी गांव की बधाड़गाड़-देवस्थली पेयजल योजना के टैंक में लीकेज से कई गांवों में पेयजल संकट बना है। ग्राम प्रधान ने पेयजल टैंक की मरम्मत की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बानुड़ी के ग्राम प्रधान आनंद बल्लभ कुुनियाल ने बताया कि बधाड़गड़ी-देवस्थली पेयजल योजना से मुंदोली, देवस्थली, बानुड़ी गांव के ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति होती है लेकिन योजना के पेयजल टैंक में हो रहे लीकेज से इन गांवों तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने डीएम से जल्द पेयजल टैंक की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की। जल संस्थान के सहायक अभियंता एसके राय ने कहा कि जल्द जेई को मौके पर भेजकर पेयजल टैंक की मरम्मत कर दी जाएगी। वहीं कर्णप्रयाग के ग्राम पंचायत डिम्मर के टटासू पेयजल स्रोत पर फिल्टर नहीं लगाने से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। आवास विकास समिति के अध्यक्ष पवन डिमरी, सचिव रविंद्र खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष जयदीप गेरोला, हर्षवर्द्धन डिमरी, बीएन डिमरी, प्रणवेंद्र प्रसाद डिमरी आदि ने जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल स्रोत पर फील्टर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed