{"_id":"61cc6507efe1394b8f68514e","slug":"drinking-water-corporation-employees-took-out-procession-started-picketing-gopeshwar-news-drn4001450127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल निगम कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल निगम कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, धरना शुरू
विज्ञापन
गोपेश्वर जल निगम परिसर में प्रदर्शन करते जल निगम कर्मी।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सूत्री मांग को लेकर बुधवार को पेयजल निगम के कर्मचारियों ने जुलूस निकालने के बाद जल निगम कार्यालय परिसर में धरना दिया। उनका कहना है कि पेयजल मंत्री को आश्वासन के बावजूद कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का भुगतान कोषागार से नहीं हो पा रहा है।
बुधवार को सुबह करीब 11 बजे पेयजल निगम के कर्मचारियों ने मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर मार्ग, पेट्रोल पंप, जिला पंचायत रोड तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पेयजल निगम कार्यालय परिसर में क्रमिक धरना शुरू किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि बीते अक्तूबर माह में पेयजल मंत्री ने उनकी मांग पर 28 दिन में समाधान की बात कही थी। दो माह बाद भी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। इसी वजह से अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष व उत्तराखंड पेयजल निगम के महामंत्री ने देहरादून में आमरण अनशन शुरू किया है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता वीके जैन, अरुण प्रताप सिंह, सहायक अभियंता अमित कुमार, कनिष्ठ अभियंता चंद्रपाल, अंकित सिंह, होरी लाल, प्रधान सहायक विक्रम सिंह, वरिष्ठ सहायक जनार्दन प्रसाद मलासी, किशन सिंह रावत, जीत सिंह रावत अरुण प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
उधर, श्रीनगर में पेयजल निगम कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री के अनशन को समर्थन दिया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता आरसी मिश्रा, परियोजना प्रबंधक वीके शर्मा, वीके गोयल, प्रेम कुमार, सहायक अभियंता अंबिका भट्ट, शेखरानंद जोशी, गढ़वाल मंडल संयोजक कुंवर सिंह रावत आदि मौजूद थे।