{"_id":"66f93c66c50f6db9dd093a9f","slug":"dr-dushyant-becomes-district-president-of-ayurvedic-medical-association-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-109356-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डाॅ. दुष्यंत बने आयुर्वेदिक चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डाॅ. दुष्यंत बने आयुर्वेदिक चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष
Sun, 29 Sep 2024 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 29 Sep 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चमोली जिले में आयुर्वेदिक चिकित्सा संघ का पुनर्गठन कर डाॅ. दुष्यंत पाल को जिलाध्यक्ष और डाॅ. त्रिलोक रावत को सचिव मनोनीत किया गया। साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. श्रवण कुमार त्रिपाठी को संरक्षक, डाॅ. कुसुम खाती एवं डाॅ. चंद्रबल्लभ पाटिल को उपाध्यक्ष, डाॅ. रुद्र राणा को कोषाध्यक्ष एवं डाॅ. मनीष खंडूड़ी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। जबकि डाॅ. प्रीति वर्मा, डाॅ. राहुल बिष्ट, डाॅ. राहुल कुमार, डाॅ. नंदिनी शाह एवं वैद्य हिमांशु डिमरी को सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया। संवाद
नगर पालिका के वार्डों में नालियों की नहीं हुई सफाई
कर्णप्रयाग। नगर पालिका की ओर से वार्डों में पैदल रास्तों सहित नालियों की सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश से जलभराव के कारण बीमारियों का भी खतरा बना है। सुभाषनगर के निवासी रजत चमोली सहित आसपास के लोगों ने बताया कि रास्तों पर सफाई और जल निकास की उचित व्यवस्था नहीं होने से पैदल आवागमन में भी दिक्कतें बनी हैं। लोगों ने नगर पालिका से मोहल्लों में उचित सफाई व्यवस्था करने की मांग की। संवाद
भू-धंसाव से पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
कर्णप्रयाग। विकासखंड के तल्ला मैखुरा का पहुंच मार्ग भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क से गांव तक जाने के इस पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर गांव तक पहुंच रहे हैं। क्षेपंस अंजना देवी, आशा राम मैखुरी, दिनेश चंद्र मैखुरी, संजय मैखुरी आदि ने कहा कि लोनिवि की ओर से सड़क पर सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है जिस कारण बरसात में भू-धंसाव हो गया। यह गांव तक पहुंचने का एक मात्र रास्ता था। उन्होंने जल्द पैदल मार्ग दुरुस्त कर आवागमन सुचारु करने की मांग की। संवाद