परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को जीआईसी लंगासू के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान परिवहन विभाग के प्राविधिक निरीक्षक विकास कुमार एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एसएस नेगी ने छात्र-छात्राओं और लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए वाहनों की गति सीमा को नियंत्रित रखें, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें और वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं। वहीं गोपेश्वर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नंदप्रयाग पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर दिगंबर उनियाल और चौकी इंचार्ज पूजा मेहरा के नेतृत्व में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात के नियमों का अनुपालन करने, ओवर लोडिंग, नशे में वाहन चलाने के नुकसान के बारे में बताया गया।
वही जीआईसी लंगासू के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इससे पूर्व विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह विषय पर निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें अव्वल छात्र-छात्राओं को परिवहन विभाग की ओर से स्कूल बैग दिए गए। इस दौरान परिवहन विभाग के प्राविधिक निरीक्षक विकास कुमार के अलावा शिक्षक मौजूद रहे।