फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Do not burn the forests in the fun of Holi

होली की मौज मस्ती में जंगलों को न जलाएं

Wed, 16 Mar 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Do not burn the forests in the fun of Holi
गोपेश्वर में वनाग्नि की रोकथाम के लिए जागरुकता रैली निकालतीं गौथल समिति से जुड़ी महिलाएं। - फोटो : GOPESHWAR
चरण पादुका गोथल समिति की ओर से वनों को आग से बचाने को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि होली की मौज मस्ती के लिए जंगलों में आग न लगाएं।
विज्ञापन

समिति की ओर से बुधवार सुबह गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर से बस स्टेशन तक रैली निकाली गई। इस दौरान आम जनमानस से जंगलों को हर हाल में आग से बचाने की अपील की गई। समिति के सदस्य सुधीर तिवारी ने कहा कि अक्सर होली के दिन कुछ असामाजिक तत्व मौज मस्ती करने के लिए जंगल की तरफ जाते हैं। कई बार अनजाने में तो कई बार जानबूझकर जंगल में जलती माचिस की तीली छोड़ देते हैं, जिससे पूरा जंगल जल जाता है और जंगल की अमूल्य संपदा नष्ट हो जाती है। सैकड़ों जीव जंतु आग में मर जाते हैं। उन्होंने सभी से पर्यावरण को हानि न पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता चंडी प्रसाद तिवाड़ी, सचिव मीना तिवारी, अध्यक्ष दीपा देवी, सुषमा चौहान, बीना पंवार, कश्मीरा देवी, हरिप्रसाद ममगाईं और वन दरोगा डीएस खाती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed