{"_id":"6899e9588c551279700aeadb","slug":"do-100-physical-verification-of-polling-stations-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-114140-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मतदेय स्थलों का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मतदेय स्थलों का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन करें
Mon, 11 Aug 2025 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 11 Aug 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम को शीघ्र तहसील स्तर पर बैठक कर बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को मतदेय स्थलों का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए।
मतदाता सूची को अंतिम रूप देने, बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ओर से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। मतदेय स्थलों के सत्यापन में देखा जाए कि किसी मतदेय स्थल पर मतदाताओं की संख्या 1200 या उससे अधिक न हो, मतदाताओं को दो किमी से अधिक पैदल दूरी तय न करनी पड़े, मतदाताओं को नदियों, घाटियों व नहरों को पार करने की बाध्यता न हो, भवनों की स्थिति जीर्ण-शीर्ण न हो, ग्रामीण क्षेत्र में एक भवन में दो से अधिक व शहरी क्षेत्र में चार से अधिक मतदेय स्थल न हों। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीता राम उनियाल, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि में बीजेपी से गजपाल सिंह, कांग्रेस से आनंद सिंह पंवार, आप से अनूप सिंह, सीपीआईएम से ज्ञानेंद्र खंतवाल के अलावा सभी एसडीएम वर्चुअली जुड़े रहे।