{"_id":"6739f4b78e38dc13d10f1bb4","slug":"dm-reprimanded-the-slow-pace-of-third-party-inspection-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-109168-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: थर्ड पार्टी निरीक्षण की धीमी रफ्तार पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: थर्ड पार्टी निरीक्षण की धीमी रफ्तार पर डीएम ने लगाई फटकार
Sun, 17 Nov 2024 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 17 Nov 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा की
कार्यों को तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा की। डीएम ने जल जीवन मिशन के तहत थर्ड पार्टी निरीक्षण की धीमी रफ्तार पर संबंधित कंपनियों के अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने हिदायत दी कि कोई भी योजना थर्ड पार्टी निरीक्षण से वंचित न रह जाए।
डीएम ने मिशन के तहत संचालित योजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने पहले चरण के शेष कार्य शीघ्र पूरा करने, दूसरे चरण की अवशेष 159 योजनाओं में भौतिक व वित्तीय प्रगति लाने, पूरी हो चुकी योजनाओं की एनजीओ के माध्यम से शीघ्र जीओ टैगिंग कराने, जल संस्थान व जल निगम को आपदा में क्षतिग्रस्त जल जीवन मिशन योजना की रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश डीएम ने दिए। बैठक में मिशन के नोडल अधिकारी/जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि योजनाओं के पुनर्गठन व जल स्रोतों के सुधारीकरण के लिए दूसरे चरण में जिले में 571 में से 412 योजनाएं पूरी कर ली गई हैं। 159 पर काम चल रहा है। हर घर जल के तहत 1113 गांवों के सापेक्ष 838 गांवों में सत्यापन कार्य पूरा कर लिया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।