{"_id":"600c641d8ebc3e340624466a","slug":"dm-listened-to-the-problems-of-villagers-in-the-camp-gopeshwar-news-drn368664113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम (सीएम क्यूआरटी) के तहत प्राथमिक विद्यालय देवर-खडोरा में आयोजित शिविर में डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। देवर खडोरा गांव के नीचे बने तालाब से पानी निकासी की समस्या पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने निकासी के लिए नाली की सफाई कराने और यहां पर मत्स्य पालन के लिए तालाब निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
देवर खडोरा से पनार एवं तोलीताल तक सुगम्य पैदल मार्ग निर्माण की मांग पर डीएम ने वन विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा। डुंग्री मार्ग पर डामरीकरण क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर डीएम ने लोनिवि को मार्ग पर 10 फरवरी तक नाली निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। शिविर में 39 में से 34 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि सड़क, बिजली, गोशाला संबंधित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, सीएमक्यूआरटी के नोडल अधिकारी अर्षित गोदवाल और डीडीओ सुमन बिष्ट आदि मौजूद थे।
अति कुपोषित बच्चे अमित का हालचाल जाना
गोपेश्वर। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने देवर-खडोरा गांव का भ्रमण कर अतिकुपोषित बच्चे अमित कुमार के घर पर जाकर उसका हालचाल जाना। इस बच्चे को डीएम ने गोद ले रखा है। डीएम ने अमित को पौष्टिक आहार में काजू, बादाम, अखरोट, घी सहित विविध पौष्टिक सामग्री उपलब्ध की। अमित की बेसिक शिक्षा के लिए किशोर किट भी दी गई। वहीं, सीडीओ हंसादत्त पांडे ने गांव के ही अति कुपोषित बच्चे वैभव को पोषण आहार किट उपलब्ध कराया।