{"_id":"66faa535be357b3e250bad28","slug":"dm-inspected-the-treasury-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108399-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डीएम ने किया कोषागार का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डीएम ने किया कोषागार का निरीक्षण
Mon, 30 Sep 2024 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 30 Sep 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कोषागार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने डबल लॉकर में रखे टैक्स स्टॉप रजिस्टर, कोर्ट फीस रजिस्टर, टिकट रजिस्टर, जनरल स्टांप सर्टिफिकेट, अधिवक्ता कल्याण टिकट आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने दस्तावेजों के रखरखाव को लेकर सतर्कता बरतने और सभी देयकों के नियमानुसार भुगतान के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, कोषाधिकारी पंकज श्रीवास्तव, सहायक कोषाधिकारी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सेवानिवृत्त
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। मुख्य वैयक्तिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जुयाल सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। राजेंद्र प्रसाद जुयाल 38 साल 11 माह की राजकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने उन्हें माला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडेय, सीटीओ मामूर जहां सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं कर्णप्रयाग अपने गृहक्षेत्र पहुंचने पर लोगों ने उनका ढोल दमाऊं से स्वागत किया। संवाद