फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   DM handed over investigation of viral audio to SDM

डीएम ने एसडीएम को सौंपी वायरल ऑडियो की जांच

Fri, 01 May 2020 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
DM handed over investigation of viral audio to SDM
घाट तहसील के एक राजस्व उपनिरीक्षक का पैसों के लेनदेन के वायरल ऑडियो की जांच जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने उपजिलाधिकारी बुसरा अंसारी को सौंप दी है। वहीं, मामले में व्यापार संघ घाट ने जल्द कार्रवाई करने और पटवारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

चमोली में एक पटवारी का पैसों के लेनदेन का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला सात अप्रैल का था, जिसमें एक महिला ने पड़ोस के युवकों पर गाली गलौच करने और सड़क पर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया था। ऑडियो इसी मामले का बताया जा रहा है, जिसमें पटवारी युवकों से 35 हजार रुपये की मांग कर रहा है। व्यापार संघ घाट के पदाधिकारियों ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि पूर्व में भी इसी पटवारी की ओर से एक व्यापारी को झूठे मामले में फंसाकर पैसे की मांग की गई। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि मामला सही पाया गया तो पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed