फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Diwyanshu first hundred meters race

प्राइमरी में सौ मीटर दौड़ में दिव्यांशु अव्वल

Mon, 19 Dec 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Mon, 19 Dec 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन

श्री गुरु राम राय स्कूल की चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने किया। पहले दिन 100 मीटर दौड़ में प्राइमरी बालक वर्ग में दिव्यांशु जेटली प्रथम और हिमांशु नेगी द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में पार्थिव पंवार प्रथम और सौरभ द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में आदित्य टम्टा प्रथम और लोकेश नेगी द्वितीय रहे।

विज्ञापन


सौ मीटर दौड़ में प्राइमरी बालिका वर्ग में साक्षी राज और रिंकी कठैत, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में भावना बिष्ट और हर्षिता, सीनियर बालिका वर्ग में प्रियंका राणा और दीपा उनियाल क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहीं।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में मनीष और अक्षय कुमार, जूनियर बालक वर्ग में सौरभ सती और मोहित रावत, प्राइमरी वर्ग में नितिन पुंडीर और अतुल रावत क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में अनुशा और दीपा, जूनियर बालिका वर्ग में अक्षिता और अमीषा, प्राथमिक बालिका वर्ग में साक्षी राज और सिमरन ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्राइमरी बालिका वर्ग में रमन सदन प्रथम और भाभा सदन द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर बालिका वर्ग में भाभा सदन प्रथम और रमन सदन द्वितीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में रामानुजम सदन प्रथम और आर्यभट्ट सदन द्वितीय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर दिनेश बहुगुणा, बीना कुनियाल, संदीप पुंडीर, मधु कंडवाल और संगीता पंवार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed