फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Diwara Yatra of Someshwar Devta will happen after 25 years

Chamoli News: 25 साल बाद होगी सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा

Mon, 09 Sep 2024 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 09 Sep 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Diwara Yatra of Someshwar Devta will happen after 25 years
स्यूण गांव में ​स्थित सोमेश्वर देवता की डोली। संवाद
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के स्यूण गांव में शिव स्वरूप सोमेेश्वर देवता की यात्रा 25 साल बाद शुरू होगी। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। मंदिर में रंग-रोगन का काम भी शुरू हो गया है।


सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा 5 अक्तूबर से शुरू होगी। मंदिर के कुल पुरोहित वंशी प्रसाद सेमवाल ने बताया कि सोमेश्वर देवता के निशाण बदरीनाथ, रुद्रनाथ, कल्पेश्वर, अनसूया माता मंदिर के साथ ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। यात्रा को लेकर क्षेत्र के पैदल रास्तों की साफ-सफाई की जा रही है। दिवारा यात्रा शुरू होने से पूर्व 3 से 5 अक्तूबर तक मंदिर में विशेष पूजाएं होंगी। सोमेश्वर दिवारा यात्रा समिति की ओर से यात्रा में शामिल होने के लिए डुमक गांव से बजीर देवता, कलगोठ से कोधुड़िया जाख देवता और बेमरु गांव से लाटू जाख देवता को भी बुलाया भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed