फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Discussion on the rally of Congress leader Rahul Gandhi

Chamoli News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली पर की चर्चा

Mon, 01 Jun 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 01 Jun 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the rally of Congress leader Rahul Gandhi
गौचर। कांग्रेस पार्टी की चमोली और रुद्रप्रयाग के बूथ लेवल एजेंट तथा ब्लॉक व नगर अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया। इस दौरान 4 और 5 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे और पौड़ी रैली की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन


प्रदेश समन्वयक मनोज रावत, मुख्य प्रशिक्षक कैलाश पुष्पवान और प्रकाश रावत ने गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान पर प्रशिक्षण दिया। न्याय पंचायत स्तर पर बूथ लेवल एजेंट के दूसरे चरण के प्रशिक्षण की रूपरेखा पर चर्चा हुई। पार्टी ने निर्णय लिया कि 4 जून को राहुल गांधी के पौड़ी आगमन पर रैली होगी। 400 से अधिक पूर्व सैनिक और कार्यकर्ता पौड़ी रैली में शामिल होंगे। बैठक में चमोली के जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, मुकेश नेगी, पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, वीरेंद्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग ईश्वर बिष्ट, प्रदीप थपलियाल, गौचर नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी, ब्लाक अध्यक्ष सुभाष रावत, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, गौतम मिंगवाल, हरीश चौहान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed