फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   discussion on improve education

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

Sun, 14 Feb 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sun, 14 Feb 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई के अधिवेशन में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, संसाधनों के विकास, छात्र संख्या बढ़ाने सहित शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघर्ष पर जोर दिया गया। इस दौरान ब्लाक कार्यकारिणी के चुनावों में रमेश चंद्र जोशी अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

विज्ञापन


ब्लाक सभागार में आयोजित अधिवेशन में शिक्षा की गुणवत्ता बनाने तथा संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। अधिवेशन का उद्घाटन खंड शिक्षाधिकारी वीसी मिश्रा ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने सरकारी स्कूलों में होने वाले पठन-पाठन को प्राइवेट स्कूलों की शिक्षा की तुलना में बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों का आवाहन किया। अधिवेशन के दूसरे सत्र में हुए चुनावों में रमेश चंद्र जाशी ने 27 मतों से ब्लाक अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश चंद्र जोशी को 61 और दूसरे प्रत्याशी दर्शन धपोला को 34 मत पड़े। महामंत्री पद पर कर्ण सिंह रावत और कोषाध्यक्ष पद पर हरेंद्र सिह गड़िया निर्विरोध चुने गए। चुनाव पर्यवेक्षक पुष्कर सिंह चौधरी तथा महिपाल सिंह चौहान की देख रेख में हुए। संचालन भजन सिंह विष्ट ने किया।


 अधिवेशन में संघ के जिला अध्यक्ष यदुवीर सिंह बिष्ट, जिला मंत्री दिगंबर सिंह नेगी, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कलम सिंह बिष्ट, डा. कृपाल सिंह भंडारी, उप शिक्षाधिकारी आरपी अवस्थी सहित सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed