देवस्थानम बोर्ड भंग करने की घोषणा के बाद डिम्मर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान डिमरी पुजारियों ने विजय रैली निकाली और मिष्ठान वितरण किया। लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी मोहन डिमरी ने सीएम की घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सत्य की जीत हुई है। डिम्मर उमट्टा पंचायत के पूर्व सरपंच शैलेंद्र डिमरी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड भंग करना तीर्थ पुरोहितों हकहकूकधारियों और पुजारियों के हित में है। पूर्व जिपंस एवं डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुरेश डिमरी ने कहा कि यह हक-हकूकधारियों तीर्थ पुरोहितों और पुजारियों के संघर्ष की जीत है। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गोपी डिमरी, प्रभुकांत डिमरी, संजय डिमरी, प्रकाश डिमरी, नरेश खंडूड़ी, गिरीश डिमरी, जगदीश प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद, मोहन प्रसाद, प्रेम प्रकाश डिमरी, हेमचंद्र डिमरी और नरेश डिमरी आदि ने इस पर खुशी जताई। संवाद