फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dimple Yadav will contest the leadership of SP

डिंपल यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी सपा

Sun, 17 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Sun, 17 Apr 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी प्रदेश में डिंपल यादव के नेतृत्व और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। यह दावा सपा के कार्यकर्ताओं ने जिलास्तरीय बैठक में किया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह ने अलग उत्तराखंड राज्य दिया है, लेकिन आज प्रदेश को भाजपा-कांग्रेस बर्बादी की ओर ले जा रही है। कहा कि पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और जनता के सामने भाजपा-कांग्रेस का विकल्प बनेगी।

कालेश्वर में हुई बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र लाल टम्टा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने के लिए कहा। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की राजनीति को अस्थिर करने का काम भाजपा-कांग्रेस ने किया है।
विज्ञापन


विधवाओं, विकलांगों सहित बुजुर्गों को कई माह से पेंशन नहीं मिल पाई है। गांवों में जरूरी वस्तुओं का टोटा बना है। आपदा से अभी चमोली जिले के नारायणबगड़, थराली, जोशीमठ ब्लाक उबर नहीं पाए हैं, लेकिन सरकार का इन बुनियादी जरूरतों पर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बीरेंद्र दत्त को कर्णप्रयाग विधानसभा प्रभारी, अनुसूया पंवार को दशोली का संगठन मंत्री, शकील अहमद चमोली का संगठन मंत्री, उमेश डिमरी को जिला सचिव, पुष्पा पंवार को कर्णप्रयाग ब्लाक के महिला प्रकोष्ठ की संगठन मंत्री और देवेंद्र रावत को कर्णप्रयाग ब्लाक का महामंत्री बनाया गया।

बैठक में पीडी कांडपाल, वीपी नैथानी, इस्लाम अली, मोहम्मद इरफान, शादाब आलम, लईक अंसारी, प्रेमलता सती, मदन प्रसाद पंत, धीरेंद्र नेगी, ताजवर नेगी आदि मौजूद थे।


उम्मीदवारों की सूची की तैयार
सपा ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी करते हुए जिले की तीनों विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों को चयनित किया। निर्णय लिया गया कि थराली विधानसभा से बीएल टम्टा, कर्णप्रयाग से जगंदबा प्रसाद चमोली और बदरीनाथ विधानसभा से कीरत भंडारी को उम्मीदवार चयनित कर सूची प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed