{"_id":"570e761a4f1c1b90544a6aee","slug":"dim-the-jhumalo-children-marched-past","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममंद ने झुमैलो, बच्चों ने मार्च पास्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममंद ने झुमैलो, बच्चों ने मार्च पास्ट किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरूल देवता की पूजा के साथ तीन दिवसीय बैशाखी धार्मिक पर्यटन संस्कृति एवं विकास मेले का आगाज हुआ। मेले के उद्घाटन अवसर पर स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट किया। महिला मंगल दलों ने झुमैलो, लोकगीत और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में शुरू हुए मेले में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि पालिका प्रबंधन कर्णप्रयाग में लगने वाले बैशाखी मेले को निजी संसाधनों से संरक्षित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी और जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने भी विचार रखे। मेले में राजकीय बालिका इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर ने स्वागत गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महिला मंगल दल सुभाषनगर ने स्याली बंपाली......., ईड़ा बधाणी की महिलाओं ने ते नीति बार्डर मांजी... पर लोकनृत्य और झुमैलो प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
वहीं पुडियाणी महिला मंगल दल ने पांडव नृत्य की प्रस्तुति दी। अर्वाचीन शिशु भारती नौटी के छात्र-छात्राओं ने नंदा की झांकी निकाली तो गायिका मीरा गैरोला ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व ईड़ा बधाणी, पुडियाणी, रिठोली, सांकरी आदि गांवों के ग्रामीणों ने बाजे भंकोरों के साथ कर्ण मंदिर तक जलकलश निकाली और मंदिर में पैरूल (भूमियाल) देवता की पूजा की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम सभासद राजेश जोशी और रंगकर्मी कांति प्रसाद डिमरी के संचालन में हुए। इस अवसर पर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष गैरोला, एसडीएम विवेक प्रकाश, पालिका के ईओ एलएम मिश्र, जेई हरीश मैठाणी, इंद्रेश मैखुरी और अरविंद चौहान आदि मौजूद थे।
राज्य आंदोलनकारी सम्मानित
समारोह में राज्य गठन में अहम भूमिका निभाने वाले चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को समिति ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में भुवन नौटियाल, विनोद नौटियाल, अजय खंडूड़ी, दिनेश जोशी, सीके पुरोहित, डा. एमएम नवानी शामिल थे।
सामाजिक, चिकित्सा, पशुपालन, शिक्षा, दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में काम करने वाले 25 लोगों को पं. देवराम स्मृति सम्मान, पशुप्रेमी लक्की अली को सम्मानित किया गया। 26 जनवरी 2016 को आयोजित प्रभात फेरी में प्रथम स्थान पर रहे शिशु मंदिर और दूसरे स्थान पर रहे जीआईसी कर्णप्रयाग को भी पुरस्कृत किया गया।
स्टॉलों में मिले बीज और दवाइयां
मेला मैदान में लगे उद्यान, कृषि, बाल विकास, सेवानियोजन, चिकित्सा सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां लोगों को बीज, दवाइयां सहित अन्य जानकारियां दी गईं। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष डा. एपी मैखुरी ने स्टॉलों पर तैनात अधिकारियों को किसानों सहित जरूरतमंदों को विभिन्न जानकारियां देने के निर्देश दिए।