दीक्षा का स्लोगन प्रदेश स्तर पर प्रथम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बालिका इंटर कालेज की होनाहार बालिका दीक्षा बिष्ट ने स्लोगन प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही इसी विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा मेघा राणा को पेंटिंग में प्रदेश स्तर पर सांत्वना पुरस्कार मिला है। दोनों बालिकाओं को सीएम हरीश रावत ने बुधवार को सीएम हाउस देहरादून में सम्मानित किया।
जीजीआईसी में दसवीं की छात्रा दीक्षा बिष्ट ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत नवंबर 2015 में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतियोगिता में दीक्षा के स्लोगन का पहले ब्लाक और फिर जिला स्तर पर चयन हुआ। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी दीक्षा बिष्ट का स्लोगन प्रथम रहा।
नवंबर माह में हुई अंतर विद्यालयी पेंटिंग प्रतियोगिता में जीजीआईसी की दूसरी छात्रा मेघा राणा की पेंटिंग को ब्लाक और जिले के बाद प्रदेश स्तर पर सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। सीएम ने दीक्षा बिष्ट को साढ़े सात हजार का चेक, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न, जबकि मेघा राणा को 2000 का चेक, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
दोनों बालिकाओं की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य केसी चौहान, पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, विजय प्रसाद डिमरी, संदीप पंवार, धनंजय सेमवाल, अजय किशोर भंडारी, संदीप नेगी आदि ने बधाई दी।