फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Digambar Negi became the president of Uttaranchal Primary Teachers Association for the second time

Chamoli News: दिगंबर नेगी दूसरी बार बने उत्तरांचल प्राइमरी शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 25 Mar 2025 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 25 Mar 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Digambar Negi became the president of Uttaranchal Primary Teachers Association for the second time
फोटो
विज्ञापन

जिला अधिवेशन के दूसरे दिन कार्यकारिणी गठित, मुकेश नेगी जिला मंत्री निर्वाचित
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ाने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। कालेश्वर में आयोजित उत्तरांचल प्राइमरी शिक्षक एसोसिएशन के जिला अधिवेशन के दूसरे दिन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें दिगंबर नेगी दूसरी बार अध्यक्ष बने। जबकि मुकेश नेगी भी दूसरी बार जिलामंत्री निर्वाचित हुए। शपथ ग्रहण के बाद जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ाने और संघ की समस्याओं के लिए संघर्ष करने की बात कही।


अधिवेशन के दूसरे दिन सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें 168 पंजीकृत डेलीगेट्स में से 166 ने मतदान किया। दोपहर बाद आए परिणामों में जिलाध्यक्ष पद पर दिगंबर सिंह नेगी ने 125 मत हासिल करते हुए जीत दर्ज की। जबकि ताजवर सिंह राणा को 40 मत पड़े। वहीं जिला मंत्री पद पर मुकेश नेगी को 119 मत पड़े। विक्रम झिंक्वाण को 45 मतों से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह ने 118 मतों के साथ जीत दर्ज की जबकि यमुना प्रसाद को 46 वोट पड़े। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहन सिंह रावत ने 134, उपाध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र जोशी ने 140 वोट से जीत हासिल की। जबकि उपाध्यक्ष के अन्य पदों पर ललित सिंह, दर्शन गिरी और जितेंद्र कठैत को जीत मिली। उपाध्यक्ष महिला के पद पर पानू चौहान, संयुक्त मंत्री महिपाल सिंह बने। राजेंद्र सिंह और श्वेता रावत उपमंत्री बने। सुशील कुमार राज, रघुवीर भंडारी, राजेंद्र नैथानी संयुक्त मंत्री, लक्ष्मी नेगी महिला संगठन मंत्री, प्रेमा कठैत, देवराम घुनियाल, सुरेंद्र सिंह प्रचार मंत्री के साथ ही बीना पाल महिला प्रचार मंत्री और मुकेश सिंह बिष्ट को लेखाकार बनाया गया। चुनाव अधिकारी चंद्रमोहन नैथानी, पर्यवेक्षक गोविंद सिंह बोहरा और प्रीतम सिंह की देखरेख में चुनाव हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed