फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Difficulty in movement due to lack of railing on the bridge

Chamoli News: पुल पर रेलिंग न होने से आवाजाही में हो रही दिक्कत

Wed, 13 Dec 2023 04:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
Difficulty in movement due to lack of railing on the bridge
कर्णप्रयाग। सिमली में पिंडर नदी पर बने मोटर पुल के दोनों ओर से रेलिंग न लगाए जाने से राहगीरों को आवाजाही में खतरा बना है। कई बार लोनिवि के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कर्रवाई न होने से लोग नाराज हैं। लोगों ने जल्द पुल के किनारे रेलिंग लगाने की मांग उठाई है। प्रधान राखी डिमरी, क्षेपंस संदीप डिमरी और पूर्व जिपं सदस्य सुरेश डिमरी ने कहा कि लोनिवि ने सिमली-डिम्मर मोटर मार्ग के निर्माण को शासन से 10 करोड़ रुपये दिए हैं। पुल तो बन गया लेकिन दोनों ओर रेलिंग नहीं बनाई गई है। साथ ही वर्ष 2022 में तहसील प्रशासन से पुल के दोनों ओर रेलिंग लगवाने को कहा गया था। रेलिंग न होने व कार्य अधूरा छोड़ने से स्कूली बच्चों के साथ ही बुजुर्गों को आवाजाही में खतरा बना है। लोनिवि के ईई सुनील कुमार ने कहा कि ठेकेदार को रेलिंग लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed