फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dhol-Damaon's beat and Timundya did a wonderful dance

ढोल-दमाऊं की थाप र तिमुंड्या ने किया अद्भुत नृत्य

Sat, 30 Apr 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Dhol-Damaon's beat and Timundya did a wonderful dance
जोशीमठ के नृसिंह मंदिर परिसर में आयोजित तिमुंड्या कौथिग में उमड़े श्रद्घालु। - फोटो : GOPESHWAR
नृसिंह मंदिर परिसर में तिमुंड्या कौथिग का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर पारंपरिक झुमेलो नृत्य किया।
विज्ञापन

शनिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे से मंदिर परिसर में तिमुंड्या कौथिग शुरू हुआ। सबसे पहले भगवान नृसिंह और मां दुर्गा की विशेष पूजा हुई। देवपाठी ब्राह्मणों ने मां दुर्गा के साथ ही तिमुंड्या का आह्वान किया। तिमुंड्या ने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल दमाऊं की थाप पर तिमुंड्या ने अद्भुत नृत्य किया। इसके बाद श्रद्धालुओं की ओर से लगाए गए भोग को गृहण किया।
विज्ञापन

यह आयोजन प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होने से पूर्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्राचीन काल में तिमुंड्या नामक दानव के प्रकोप से मानव त्रस्त हो गए थे। तब मां दुर्गा ने इस दानव को पराजित कर उसे अपना सेवक बना लिया था। यह दानव मांसाहारी था। मांस न मिलने वह जब उत्पात मचाने लगा तो मां भगवती दुर्गा ने उसे वर्षभर में एक बार मांस का भोग लगवाने का वचन दिया। इसी के तहत प्रतिवर्ष नृसिंह मंदिर परिसर में तिमुंड्या कौथिग का भव्य रूप से आयोजन किया जाता है। माता के वचनों का देवी भक्त आज भी निर्वहन करते आ रहे हैं। कौथिग के दौरान तिमुंड्या को चावल, गुड़, मांस और जल का भोग लगाया जाता है। मंदिर परिसर में भारी संख्या में पहुंचे देवी भक्तों ने तिमुंड्या देवता से मनौतियां मांगी और आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर देव पुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, अवतारी पुरुष भोला सिंह नामण, भरत सिंह बेजवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed