{"_id":"604a47658ebc3e59067db154","slug":"devotees-throng-the-pagoda-for-jalabhishek-gopeshwar-news-drn3733493128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
विज्ञापन
गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिलाएं।
- फोटो : GOPESHWAR
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सैकड़ों शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में सुबह पांच बजे से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे थे। भक्तों की भीड़ इतनी थी कि परिसर में शाम तक लाइन लगी रही। मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे लगे। वहीं बाजार में भी मेले जैसी रौनक रही। इसके अलावा बटलेश्वर, गणजेश्वर, सकलेश्वर, बामनाथ सहित तमाम शिवालयों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। घाट क्षेत्र में सिद्धेश्वर, बैरासकुंड, पुनेरा महादेव और बिनसर महादेव मंदिर में लोगों ने जलाभिषेक कर दर्शन किए।
कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर, गंगा माता मंदिर और शिवालयों में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर धनधान्य का वरदान मांगा। भक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सिमली और लंगासू के चंडिका देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा कर भगवान से मनौतियां मांगीं। नौटी के नंदा देवी मंदिर में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। देवाल, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण, नंदासैंण, गौचर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। आदिबदरी में भक्तों ने भगवान शंकर को बेलपत्री, चौलाई, फल-फूल अर्पित किए। खनसर क्षेत्र के झंकारेश्वर, मेहलचौरी के हनुमान मंदिर, सैंजी के गुप्तेश्वर महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल रही।
पौड़ी में क्यूंकालेश्वर महादेव मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर सहित क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं मुख्यालय में धारा रोड पर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बाजारों में खूब खरीदारी की। वहीं गगवाडस्यूं घाटी के सिद्धपीठ देवलेश्वर महादेव मंदिर, मजरा महादेव में भी श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
जोशीमठ। महाशिवरात्रि पर्व पर स्थानीय लोगों का दल नीती घाटी में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचा। घाटी के टिम्मरसैंण महादेव को बाबा बर्फानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां सर्दी में बर्फ जमकर शिवलिंग रूप ले लेता है। स्थानीय युवक लक्ष्मण फरकिया ने बताया कि मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
देवाल मेले में नहीं हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
देवाल। महाशिवरात्रि पर्व पर देवाल बाजार में आयोजित मेले में गढ़वाल और कुमाऊं से पहुुंचकर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं मेले में पहुंचे लोगों ने खूब खरीदारी की। मेला कमेटी की ओर से प्रतिवर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किए जाते थे, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। देवाल, नंदकेशरी और तुनूड़ा में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। हल्द्वानी, देहरादून व रामनगर से सैकड़ों व्यापारी पहुंचे थे। दो दिवसीय मेले के पहले दिन सेलखोला, कैल, हाटकल्याड़ी, कोठी, सरकोट , देवसारी, कांडेई, उलंग्रा, बेराधार, ल्वाणी, ताजपुर, तलौर, पदमल्ला, ओडर लिंगड़ी के लोग पहुंचे। संवाद
बधाण की नंदा भगौती... पर झूमे भक्त
नारायणबगड़। महाशिवरात्रि मृत्युंज्य महादेव मंदिर देवधुरा, कमलेश्वर महादेव मंदिर केवर, लवकुश महादेव मंदिर कुश में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
महाशिवरात्रि मृत्युंज्य महादेव मंदिर देवधुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक गायिका पूनम सती ने बधाण की नंदा भगौती..., पैटण लगिगे शिवजी की बरात.... सहित कई भक्तिमय गीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया और गीतों पर श्रद्धालु भी झूम उठे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपालराम टम्टा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, पूर्व डीसीपी मेंबर इंदु पंवार, नगर पंचायत थराली के पार्षद कृष्णपाल सिंह बतौर अतिथि शामिल हुए। संवाद