फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devotees must do heart test before starting the journey: Dr. Tripathi

यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालु जरूर कराएं दिल की जांच: डॉ. त्रिपाठी

Sun, 15 May 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees must do heart test before starting the journey: Dr. Tripathi
देहरादून स्थित वेलमेड हॉस्पिटल व संजीवनी हेल्थकेयर गोपेश्वर की ओर से नगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 457 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत और जिला अस्पताल के जनरल सर्जन डा. एलएस पुनेठा ने शिविर का शुभारंभ किया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी. त्रिपाठी ने मरीजों की जांच करने के साथ ही उन्हें हृदय रोगों से बचने के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को यात्रा करने से पहले आवश्यक रूप से अपने दिल की जांच करनी चाहिए, क्योंकि उच्च हिमालय क्षेत्रों में ऑक्सीजन का लेवल कम है, जिससे मैदानी क्षेत्र के तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इस मौके पर वेलमेड हॉस्पिटल के मैनेजर सुनील कुकरेती, जीएम प्रकाश रावत, भगवती प्रसाद रतूड़ी, डा. आनंद शुक्ला, अनसूया भट्ट, महाबीर बर्थ्वाल, चरण सिंह, विकास सेमवाल, मनदीप नौटियाल, किरन, धर्मपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed