फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devotees flock to Badrinath Dham for darshan

Chamoli News: बदरीनाथ धाम में दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

Wed, 08 Oct 2025 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 08 Oct 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Devotees flock to Badrinath Dham for darshan
फोटो--
विज्ञापन

बदरीनाथ। दो दिन बारिश और बर्फबारी के बाद बुधवार को मौसम खुलने पर बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की खूब चहल पहल दिखी। मौसम खुला तो बर्फ से ढकी चोटियों के बीच बदरीनाथ धाम का विहंगम दृश्य देखने के लिए मिला। वहीं बर्फबारी के बाद से बदरीनाथ धाम में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ दर्शन करने पहुंचीं हल्द्वानी की प्रियंका और कोलकाता के संजय ने बताया कि यहां पहुंचने पर भगवान बदरीविशाल के दर्शन के साथ बर्फबारी का नजारा देखने को भी मिला है। प्रकृति के इस अद्भुत नजारे के साथ भगवान नारायण के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। वहीं हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालु पहुंचे। बर्फ से ढके पैदल रास्ते पर फिसलन बनी हुई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात रहे। संवाद


भराड़ीसैंण में बढ़ी ठिठुरन

कर्णप्रयाग। बीते दो दिनों से हो रही बारिश से ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र भराड़ीसैंण में ठिठुरन बढ़ गई है। विधानसभा के प्रभारी शेखर पंत ने बताया कि मौसम के करवट बदलने से यहां अचानक तापमान गिरा और ठंड शुरू हो गई। तापमान गिरने से लोगों के गरम कपड़े निकल गए हैं और ठंड से बचाव के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। वहीं निचले इलाकों में बुधवार सुबह बारिश हुई। हालांकि सुबह करीब दस बजे बाद बारिश बंद हुई और मौसम साफ हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed