फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Development plans should be made according to the Sustainable Development Goals

सतत विकास लक्ष्य के हिसाब से बनें विकास योजनाएं

Wed, 21 Apr 2021 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Development plans should be made according to the Sustainable Development Goals
पंचायत प्रतिनिधियों के दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला में सतत विकास लक्ष्य 2030 को देखते हुए योजनाएं प्रस्तावित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यशाला में डा. सुभाष चंद्र पुरोहित ने कहा कि आज केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित सभी विकास योजनाओं का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य 2030 के 17 लक्ष्यों पर केंद्रित है, जिसमें प्रमुखता से गरीबी उन्मूलन, भुखमरी दूर करना, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, रोजगार सृजन, स्वास्थ्य कल्याणकारी, सबको शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध करवाना आदि शामिल है। पंचायतों को स्थानीय स्तर पर योजना निर्माण करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि हम उपरोक्त लक्ष्यों को हासिल कर सकें। डा. किरन पुरोहित ने कहा कि पंचायत में महिलाओं की भागेदारी से महिलाओं में निर्णय एवं नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ है। प्रशिक्षक हरि प्रसाद ममगाईं ने जीपीडीपी के बारे में बताया। इस मौके पर एडीओ पंचायत डीएल आर्य, ब्लॉक प्रमुख दर्शन सिंह दानू, ग्राम विकास अधिकारी प्रमिला रावत, नरेश चंदोला, ग्राम प्रधान कंचना देवी, अरविंद भंडारी और यशोदा देवी सहित 47 पंचायत प्रतिनिधियां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed