फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Development block level science festival was organized

Chamoli News: विज्ञान महोत्सव में प्रियांशु और प्रियांशी अव्वल

Sat, 19 Oct 2024 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Development block level science festival was organized
जीजीआईसी प्रांगण में विकास खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 24 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने विज्ञान कौशल का प्रदर्शन किया। जनता इंटर कालेज झिंझोणी के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने महोत्सव का शुभारंभ किया। विज्ञान प्रदर्शनी में खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर सीनियर वर्ग में प्रियांशु और जूनियर वर्ग में प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिवहन एवं संचार उप विषय में सीनियर वर्ग में दीक्षांत कोठियाल और जूनियर वर्ग में मोहित ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




प्राकृतिक खेती विषय के सीनियर वर्ग में अर्पिता और जूनियर वर्ग में प्रीति प्रथम रहीं। वहीं आपदा प्रबंधन में सीनियर वर्ग में मयंक राज तथा जूनियर वर्ग में मयंक सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। गणितीय चिंतन उप विषय में सीनियर एवं जूनियर वर्ग में महक सती व स्मृति सती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कचरा प्रबंधन उप विषय में नैतिक कुमार एवं अरीठा रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संसाधन प्रबंधन उप विषय में विवेक रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विज्ञान महोत्सव के संयोजक प्रधानाचार्य कुशवर सिंह भंडारी, ब्लाॅक समन्वयक अजय सिंह नेगी, उप ब्लाॅक समन्वयक कलम सिंह नेगी, मिथिलेश सती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed