{"_id":"690dd6ceb67358a29e0d3b21","slug":"developed-india-padyatra-to-be-held-in-gopeshwar-on-november-9-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-115606-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गोपेश्वर में नौ नवंबर को होगी विकसित भारत पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गोपेश्वर में नौ नवंबर को होगी विकसित भारत पदयात्रा
Fri, 07 Nov 2025 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 07 Nov 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गोपेश्वर में नौ मार्च को विकसित भारत पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा भराड़ीसैंण और गौचर में भी यह कार्यक्रम होगा।
शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में मेरा युवा भारत/नेहरू युवा केंद्र की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र के उप निदेशक राहुल डबराल ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से माय भारत के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं। चमोली जिले में इसकी तीन पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं। नौ नवंबर को गोपेश्वर में जीजीआईसी से पुलिस मैदान तक पदयात्रा होगी। दूसरी पदयात्रा जीआईसी भराड़ीसैंण से विधानसभा भवन तक होगी। 14 नवंबर को आईटीबीपी कैंपस गौचर से गौचर मेला मैदान तक पद यात्रा निकलेगी। इसके अलावा एनएसएस इकाइयों की ओर से स्कूल, कॉलेजों में कई प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संवाद