{"_id":"6972239a73912d70d608c9c5","slug":"deva-eleven-chaukhutia-won-the-title-and-received-a-prize-of-one-lakh-rupees-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-120812-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: देवा इलेवन चौखुटिया ने जीता खिताब, एक लाख का मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: देवा इलेवन चौखुटिया ने जीता खिताब, एक लाख का मिला पुरस्कार
Thu, 22 Jan 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो
मैदुनी में थान सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। मैदुनी में चल रहे थान सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में देवा इलेवन चौखुटिया ने भूमियाल इलेवन मैदुनी को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला ने विजेता टीम को एक लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप और ट्रॉफी भेंट की।
बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भूमियाल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में देवा इलेवन चौखुटिया ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। देवा इलेवन चौखुटिया के बल्लेबाज अजय सर्वाधिक 66 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। मैन ऑफ द सीरीज भूमियाल इलेवन मैदुनी के मंजीत बने उन्होंने ऑल ओवर मैचों में एक शतक और एक अर्द्धशतक जड़कर 240 रन बनाए थे। बेस्ट गेंदबाज का खिताब बीरेंद्र सिंह को दिया गया। इस अवसर पर ज्येष्ठ उपप्रमुख देवेंद्र रावत देवराज, जिपंस प्रदीप बुटोला, आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, त्रिलोक सिंह नेगी और हिमांशु आदि मौजूद थे।