{"_id":"658999ff2aaef9ecb8044ae6","slug":"dev-dolis-meeting-took-place-at-anasuya-gate-gopeshwar-news-c-5-1-drn1031-314891-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अनसूया गेट पर हुआ देव डोलियों का मिलन, संतान कामना के लिए 213 दंपती पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अनसूया गेट पर हुआ देव डोलियों का मिलन, संतान कामना के लिए 213 दंपती पहुंचे
विज्ञापन
उत्साह और उमंग के साथ दो दिवसीय अनसूया मेला शुरू हो गया। मंडल में अनसूया गेट पर विभिन्न गांवों से देव डोलियां पहुंचीं और डोलियों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य किया। इसके बाद सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट और बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान संस्कृत महाविद्यालय मंडल के 11 छात्रों ने वेदाचार्य कृष्णानंद पंत के नेतृत्व में स्वस्ति वाचन का पाठ किया। जबकि मां अनसूया से संतान प्राप्ति की कामना के लिए 213 दंपती यहां पहुंचे। अब 213 महिलाएं मंदिर के मंडप में रात्रि जागरण करेंगी।
प्रतिवर्ष दत्तात्रेय जयंती पर संतानदायिनी माता अनसूया के मंदिर में दो दिवसीय मेला आयोजित होता है। इस मेले में शामिल होने के लिए सैकड़ों भक्तगण पहुंचते हैं। सोमवार को दोपहर दो बजे सबसे पहले खल्ला गांव की मां अनसूया की डोली मंडल बाजार में पहुंची और भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद देवलधार, बणद्वारा, कठूड़ और सगर की छह देव डोलियां मंडल गांव में पहुंचीं। यहां सभी डोलियों की पूजा हुई और ढोल दमाऊं की थाप पर डोलियों ने नृत्य किया। इसके बाद शाम को माता की डोलियों ने अनसूया मंदिर में प्रवेश किया। माता के दर्शनों के लिए सैकड़ों भक्तगण अनसूया मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत और व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने बताया कि अनसूया मंदिर के पांच किलोमीटर पैदल मार्ग पर चार जगहों पर स्थानीय लोगों की ओर से भंडारा लगाया गया है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रावत और दुर्गा प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे।
सड़क से जुड़ेगा मंदिर
मंडल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि अनसूया मंदिर तक सड़क पहुंचाई जाएगी। अनसूया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सिंह की मांग पर उन्होंने कहा कि अनसूया मेले के संचालन के लिए शासन से एक लाख की धनराशि की स्वीकृति करवाई जाएगी।