फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Deterioration in health of Praveen who has been fasting for eight days

आठ दिनों से अनशन कर रहे प्रवीण के स्वास्थ्य में गिरावट

Sun, 26 Sep 2021 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Deterioration in health of Praveen who has been fasting for eight days
गोपेश्वर जिलाचिकित्सालय में अनशन करते प्रवीण सिंह काशी। - फोटो : GOPESHWAR
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर प्रवीण सिंह काशी का अस्पताल में आमरण अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। लगातार अनशन करने से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

प्रवीण सिंह काशी ने पुरसाड़ी जेल में 19 सितंबर को अनशन शुरू किया था। जेल में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होने पर जेल प्रशासन ने उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती करा दिया, लेकिन उन्होंने अनशन जारी रखा। पहाड़ी आर्मी के संयोजक हरीश रावत ने बताया कि डॉक्टरों ने प्रवीण सिंह में कीटोन की कमी आई है, जिससे उनकी किडनी में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही उनका वजन भी करीब डेढ़ किलो घट गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक न तो सरकार की तरफ से और न ही किसी राजनीतिक दल से उन्हें समर्थन मिला है। यदि सरकार जल्द प्रवीण के अनशन को खत्म करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो वह भी आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

17वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
गैरसैंण। रामलीला मैदान में स्थायी राजधानी की मांग को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे आंदोलनकारियों को जनता और अन्य सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। 17वें दिन भी जारी क्रमिक अनशन के दौरान संघर्ष समिति के आंदोलनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन का केंद्र रहे गैरसैंण की घोर उपेक्षा की जा रही है। राज्य के लिए शहादत देने वाले वीर शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए सरकार को गैरसैंण स्थायी राजधानी घोषित करना ही पड़ेगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि सरकार बताए कि यदि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी है तो राज्य की स्थायी राजधानी कहां है। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बन जाने तक संघर्षरत रहेंगे। इस मौके पर कृष्णा नेगी, आशाराम सती, काशी देवी, सरोज शाह, अनीसा बेगम, गणेेशी देवी, गीता, पारी देवी, रहिमान, मंजू, रणजीत शाह, जाहिद मोहम्मद, जगदीश सिंह, मोहम्मद जान और धर्मा देवी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed