फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Desperate tourists watching the hills .

बर्फविहीन पहाड़ियां देख पर्यटक हुए मायूस

Fri, 30 Dec 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ/गोपेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ/गोपेश्वर Updated Fri, 30 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Desperate tourists watching the hills .

थर्टी फर्स्ट और नए साल का जश्न मनाने के लिए औली, जोशीमठ और जिले के अन्य पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की चहल-पहल शुरू हो गई है। शुक्रवार को कई पर्यटक रुद्रप्रयाग के पर्यटक स्थल चोपता होते हुए देर शाम औली पहुंचे। औली में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी है। जोशीमठ बाजार में भी कई होटल फुल चल रहे हैं।      

विज्ञापन


औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह और अन्य होटलों में बुकिंग फुल चल रही है, लेकिन इस बार औली से दिखने वाली पर्वत श्रृंखलाएं बर्फविहीन होने से पर्यटकों में मायूसी भी है। दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ औली के सैर-सपाटे पर पहुंचे रजनीश वर्मा का कहना है कि इंटरनेट पर औली के बारे में पढ़ा।
विज्ञापन


29 दिसंबर को जोशीमठ पहुंचे। थर्टी फर्स्ट का जश्न औली में मनाएंगे। अजमेर से आए पर्यटक सुदर्शन, लखनऊ के वैभव वर्मा और मुरादाबाद की बिम्मी का कहना है कि औली की सुरम्य पर्वत चोटियों को नजदीक से देखा। चोटियों में बर्फ नहीं दिखने का मलाल है।    औली रोपवे के प्रबंधक दिनेश भट्ट का कहना है कि इस वर्ष पर्यटकों का रुझान अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों प्रतिदिन ढाई से तीन सौ पर्यटक औली पहुंच रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रंजन भिलंगवाल का कहना है कि पर्यटक औली की ढलान और ऊंची चोटियों पर बर्फ का नजारा देखने पहुंचते हैं। इस वर्ष मौसम की बेरुखी से बर्फबारी भी कम ही हुई है।

आंध्र के राज्यसभा सांसद अपने ग्रुप के साथ पहुंचे धनोल्टी
चंबा (टिहरी)।
नववर्ष के आगाज के लिए धनोल्टी तैयार हो गई है। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब के पर्यटकों के समूह धनोल्टी पहुंचे हैं। नए साल के जश्न के लिए ईको पार्क के बैंबो हट्स और होटल पहले से ही पैक चल रहे हैं, लेकिन बर्फबारी नहीं होने से सैलानी कुछ मायूस हैं। मसूरी के शोरगुल और भीड़-भाड़ के चलते पर्यटकों को धनोल्टी एकांत स्थल खूब भा रहा है।

पिछले कई वर्षों से मौसम में आ रहे बदलावों के कारण नए साल में पर्यटकों को बर्फबारी के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन दूर बर्फ से लकदक हिमालय की पहाड़ियां उन्हें जरूर आकर्षित कर रही है। नए साल को यादगार बनाने के लिए आंध्र प्रदेश के राज्यसभा सांसद डा. के केशव राव के साथ 25 लोगों का ग्रुप धनोल्टी पहुंचा है। हरियाणा के राजकिशोर और दिल्ली के दीपक कुमार का कहना है कि वे प्रकृति के सौंदर्य के साथ ही बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए यहां पहुंचे थे, लेकिन इस साल बर्फ के दर्शन मुश्किल लग रहे हैं।

लैंसडौन में नया साल मनाने पहुंचे पर्यटक
लैंसडौन ।
पर्यटक नगरी लैंसडौन में नववर्ष के स्वागत के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। देश के विभिन्न राज्यों से अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच रहे लोगों का स्वागत करने के लिए होटलों में विशेष व्यवस्थाएं की गई है। 30 दिसंबर तक क्षेत्र के 95 प्रतिशत होटल बुक हो चुके है। होटलों में विशेष साज-सज्जा की गई है।


पर्यटकों को रेस्टोरेंट में तरह-तरह के पकवानों के साथ ही गढ़वाली व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं। न्यू ईयर मनाने हरियाणा से परिवार के साथ यहां पहुंचे कुलदीप सिंह का कहना है कि दोस्तों से लैंसडौन के सुहावने मौसम के बारे में सुना था, लिहाजा नया साल मनाने यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed