{"_id":"675ac7a7552c02fb7e00cdc0","slug":"deployment-of-in-charges-and-co-in-charges-in-seven-wards-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-111140-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सात वार्डाें में प्रभारियों और सहप्रभारियों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सात वार्डाें में प्रभारियों और सहप्रभारियों की तैनाती
Thu, 12 Dec 2024 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 12 Dec 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग में बैठक का भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका सभागार में हुई भाजपा की बैठक में निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तेजी से काम करने की अपील की गई। बैठक में भाजपा ने नगर के सभी सात वार्डाें में प्रभारियों और सहप्रभारियों की तैनाती की। साथ ही पार्टी प्रत्याशी नहीं बल्कि पार्टी संगठन के तौर पर चुनाव लड़ने की बात कही गई।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में चुनाव प्रभारी बाचस्पति सेमवाल ने कहा कि ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को राजभवन से स्वीकृति मिलने के बाद अब कभी भी निकाय चुनाव हो सकते हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को तेजी से तैयारी शुरू करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि चुनाव के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान गांधीनगर वार्ड में महिपाल सोनियाल को प्रभारी और बसंती देवी को सहप्रभारी, ईड़ाबधाणी वार्ड के लिए पंकज डिमरी को प्रभारी और सौरभ गांगुली को सहप्रभारी, आईटीआई के लिए अनिल कंडवाल प्रभारी और ओम प्रकाश जोशी सहप्रभारी, तहसील के लिए बृजेश बिष्ट प्रभारी और नवीन नवानी सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही सुभाषनगर के लिए गणेश शाह प्रभारी और वीरेंद्र सिंह नेगी सहप्रभारी, बस स्टेशन के लिए आशीष थपलियाल प्रभारी और मधु ज़ुयाल सहप्रभारी तथा अपर बाजार के लिए मनोरमा नैनवाल प्रभारी और अरविंद गुसाईं को सहप्रभारी बनाया गया है। बैठक में नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली एवं अन्य मौजूद थे।