फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dengue confirmed in three including two real brothers

चमोली में डेंगू की दस्तक, तीन मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि

Sat, 14 Sep 2019 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in three including two real brothers
गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भर्ती डेंगू के मरीज। - फोटो : GOPESHWAR
चमोली में दो सगे भाईयों सहित तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल का कहना है कि तीनों मरीज मैदानी क्षेत्र से आए है, जिन्हें जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को दोनों सगे भाई धीरज सिंह व प्रवीण ग्राम हरमनी चमोली और बबीता, नैग्वाड़ (चमोली) बुखार की हालत में जिला अस्पताल पहुंचे। यहां फीजिशियन डा. अमित जैन ने तीनों की जांच की तो उनमें डेंगू की पुष्टि हुई। तत्काल उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। दोनों भाई तीन दिन पहले ही देहरादून से गांव पहुंचे थे। जबकि डेंगू से पीड़ित बबीता भी कुछ दिन पहले ही गांव आई। वह देहरादून से अपनी पढ़ाई कर रही है। जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. हिमांशु मिश्रा ने बताया कि तीनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। तीनों लोग मैदानी क्षेत्रों से जिले में पहुंचे हैं। लगातार मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। मरीजों को मच्छरदानी के सुरक्षा कवच में रखा गया है। साथ ही अस्पताल परिसर में एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed