{"_id":"5e4d66c58ebc3ef2a4180c0d","slug":"demonstration-on-tehsil-with-drums-karnpryag-news-drn336700515","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल नगाड़ों के साथ तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल नगाड़ों के साथ तहसील पर प्रदर्शन
विज्ञापन
गांवों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कपीरी विकास संघर्ष समिति के सैकड़ों लोगों ने उमा देवी तिराहे से तहसील परिसर तक ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। कहा कि क्षेत्र में सड़कें, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, लेकिन शासन-प्रशासन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। उन्होंने एसडीएम को मांगों का ज्ञापन दिया।
समिति के अध्यक्ष राजेंद्र नेगी की अगुवाई में ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की और तहसील परिसर पहुंचे। एसडीएम कार्यालय के सामने आयोजित जनसभा में पूर्व विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी, खिलदेव सिंह, सुशील खंडूड़ी, मुकेश नेगी, राजेंद्र नेगी आदि ने कहा कि कपीरी क्षेत्र में सड़कों की हालत खराब है। दूर संचार की सुविधा नहीं है। उन्होंने डिम्मर-बणसोली सड़क बनाने, कपीरी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने, ग्वाड़-रिस्तोली-तोल्यूं होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर तक सड़क निर्माण, राइंका कनखुल से नैन केंथोली तक सड़क निर्माण, खत्याड़ी से सेरागाड़ तक डामरीकरण कर आरटीओ पास करने, कपीरी क्षेत्र में आईटीआई व राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना, सिमली व गाड़ गंगा मोटर पुल के काम में तेजी लाने राइंका कनखुल में शिक्षकों के पदों को भरने आदि की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम वैभव गुप्ता ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र तोपाल, हरिकृष्ण भट्ट, महाबीर, हरेंद्र, हरीश, उत्तम सिंह, भगवान कंडवाल, प्रेम सिंह, विमला, कल्पेश्वरी, चंद्रकला, पुष्पा, मंजू, अंजनी, पवित्रा, विनीता, रजनी, सरोजनी, ऊषा, रीना, सुमन, सतेश्वरी, गणेशी, अनीता, विजया, सुशीला, शीला, गिरीश, पारू लाल, खीम सिंह, राजेंद्र, पान सिंह, रेवती आदि शामिल थे।